अजमेरी शाही सन्दल 20 मई को निकलेगा
सूफियों के सरदार हिंदल वली हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती का दर ऐसा मरकज है, जहां हर मजहब के लोग दिली मुरादों की झोली फैलाए आते हैं। जब जाते हैं तो उनके चेहरे पर सुकून साफ देखा जा सकता है। उर्स के मौके पर बरस रहे नूर के साथ ही महफिल ए समां में रूहानी खजानों के मुंह खुल जाते हैं। यहाँ कोई कानून कोई सरहदें नहीं, यहाँ कोई जात-पात नहीं चलती, यहाँ सिर्फ इन्सानियत को मानने वाले लोग आते हैं। और ख्वाजा से अपनी दिली मुराद पाते हैं, यही कारण हैं कि यहाँ आने वालों में हिन्दु मुस्लिम सिक्ख ईसाई और सभी धर्म के लोग होते हैं।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदल वली हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती र.अ. की दरगाह अजमेरी शरीफ (राजस्थान) में पेश होने वाली शाही सन्दल आगामी 20 मई को संध्या 4 बजे मदरसा निजामियाँ जय स्तंभ चौक, सरायपाली से बड़े ही अकीदत व शानो शौकत के साथ निकाला जावेगा। मुस्लिम समाज के युवकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं के द्वारा गत 3 वर्षों से शाहीं सन्दल जलसे का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की तैयारियाँ अजमेर शरीफ में पूर्ण हो चुकी है, आगामी 22 मई 2012 से अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स प्रारंभ होने वाली है।
मुस्लिम समाज एवं मुस्लिम यूथ के इस जलसे में 19 मई 2012 को मदरसा निजामियां में तकरीर का प्रोग्राम रखा गया है एवं 20 मई को संध्या 4 बजें संदल जुलुस निकाली जानी है। इस जलसे को लेकर बच्चों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा साथियों ने एक स्वर में कहा कि इस जलसे में सभी कौम के लोक शामिल होकर कौमी एकता की मिसाल पेश करते हैं।