फर्जी आईडी की सीम बनी आफत
सरायपाली। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ बेपरवाह मोबाईल दुकान संचालक एक ही आई डी से कई सारे सिम कार्ड जारी कर देते हैं, फर्जी आईडी से मोबाईल सिम खरीदने और बेचने वालों पर कार्यवाही न होना इनके हौसलों को और बुलंद करता है। सरायपाली क्षेत्र में संचालित मोबाईल दुकानों में कुछ ऐसे भी दुकान संचालक हैं जो सिम कार्ड बिना आई डी प्रूफ के जारी कर देती है, कुछेक दुकानों को छोड़ दिया जाये तो बाकी सारे दुकानदारों के द्वारा सिम कार्ड जारी करने हेतु कोई ठोस प्रमाण नहीं लिया जाता, बिना फार्मेल्टी के ही सिम कार्ड जारी कर दिया जाता है और ग्राहक से कहा जाता है कि बाद में फार्मेल्टी जमा करवा देना, परन्तु वो ग्राहक वापस आता ही नहीं, अंतत: मोबाईल दुकान संचालक उसे किसी के भी नाम से जारी करवा देता है। और उसी नम्बर से वो उपभोक्ता बेधड़क किसी से भी गाली-गलौज करता है, एव ऐसा करते हुए उसे किसी बात का डर नहीं रहता क्योंकि मोबाईल सिम में फार्मेल्टी तो किसी और के नाम की होती है। किसी को डराने या चमकाने के लिए अपराधी प्रवृत्ती के लोग फर्जी सिम का सहारा लेते हैं। बेधड़क गाली-गलौच करते हैं, आज भी अगर थाना में पता किया जाय तो अनगिनत ऐसे कई केश है जिसमें फोन से गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई है, पर पूख्ता साक्ष्य के अभाव के कारण उनपर कोई कार्यवाही नहीं होती।
किसी भी अपराधी को पकडऩे या आवश्यक कार्य हेतु जब मोबाईल का लोकेशन ट्रेस किया जाता है तो पुलिस वालों का भी पसीना छूट जाता है सिम किसी और के नाम होता है और उसे चलाता कोई और है। अगर यदि ईमानदारी से जितने भी मोबाईलधारियों का आईडी चेक किया जावे तो नतीजे चौकाने वाले होंगे। बात अगर सुरक्षा की हो या कायदे कानून की, मोबाईल कम्पनी एवं बिना आईडी प्रूफ के सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की अदद दरकार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें