सोमवार, 30 अप्रैल 2012

मिशन 2013

नवम्बर 2012 में छत्तीसगढ़ में आम चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टीयाँ और नेताओं ने कमर कसना प्रारंभ कर दिया है। टिकट के सभी उम्मीदवार अपने - अपने आला नेताओं को रिझाने लगे हुए है, तो कुछ दबंग नेता फिर से अपनी उम्मीदवारी तय मान कर चल रहे हैं। प्रदेश के मुखिया माननीय रमन सिंह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रदेश वासियों के हित में कई प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है। यदि देखा जाये तो रमन सिंह जी के लिए इस विधानसभा का माहौल माकुल है। चाउर वाले बाबा को आज सभी वर्ग के लोगों का प्रेम सहर्ष प्राप्त हो रहा है। ऐसा नहीं है कि जब कोई व्यक्ति कार्य करता है तो सिफ उससे सही कार्य ही होता है, कुछ खामियाँ भी है परन्तु प्रदेश के विपक्ष के नेता तो आपस में ही भिड़े हुए हैं, यहाँ विपक्ष की भूमिका निभाने वाला नजर कोई आता ही नहीं।
छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता राजनिती नहीं जानती, यहाँ की जनता तो बस प्रेम की भूखी है, जनता को कार्य चाहिए, विकास चाहिए, एक स्वस्थ्य व स्वच्छ सरकार चाहिए वो भी बिना विवाद के।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें