सूचना का अधिकार के तहत नहीं मिल रही जानकारी।
0 सरपंच के स्थान पर सरपंच पति कर रहे कार्य का निष्पादन
0 उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगे जाग्रत युवा मंच के कार्यकर्त्ता
सरायपाली। सरायपाली नगर में सूचना का अधिकार के तहत जानकारी नहीं मिल रही है। आरटीआई कार्यकर्त्ता पर जानकारी न लेने एवं आवेदन वापसी का दबाव बनाया जा रहा है। जाग्रत युवा मंच के अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्त्ता मुस्तफीज आलन ने बताया कि ग्राम पंचायत अर्जुण्डा में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी हेतु आवेदन लगाया था जानकारी नहीं मिलने पर प्रथम अपीलीय अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली में प्रथम अपील दायर किया जिसके बाद 23.03.2014 को सुनवाई हेतु बुलाया गया परन्तु उस दिन जनसूचना अधिकारी ग्राम पंचायत अर्जुण्डा उपस्थित नहीं हुए इसके पश्चात जानकारी देने हेतु समय माँगकर 26.03.2014 को पुन: बुलाया गया। आरटीआई कार्यकर्त्ता मुस्तफीज आलम उपस्थित होने के बाद भी कई देर तक सरपंच पति जयदेव भोई द्वारा दादागिरी दिखाते हुए आवेदन को वापस करने का दबाव जनपद पंचायत के कर्मचारियों के सामने बनाता रहा, पंचायत सी.ई.ओ. एवं कर्मचारियों से सरपंच पति को कार्यलय से बाहर जाने कहने पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। सरपंच पति एवं जनपद के कार्मचारियों की मिलीभगत का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि महिला सरपंच उपस्थित न होने के बाद भी नोट शीट में सरपंच को उपस्थित लिखा गया एवं सरपंच के स्थान पर सरपंच पति के द्वारा हस्ताक्षर किया गया आवेदक द्वारा विरोध करने पर आवेदक को तरह-तरह से उलझाने की कोशिश की गई और भारी विरोध करने के बाद नोटशीट में जनपद पंचायत के बाबू द्वारा सरपंच उपस्थित को सुधारकर संरपंच पति उपस्थित लिखा गया। आवेदक ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सी.ई.ओ. द्वारा नि:शुक्ल जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गई है, विदित हो कि ग्राम पंचायत अर्जुण्डा में कई कार्यों में अनियमितता एवं फर्जीवाड़ा की गई है, वहीं सूचना के अधिकारी से प्राप्त दस्तावेजों से कई तथ्य सामने आ सकते हैं। जाग्रत युवा मंच के मिडिया प्रभारी पुरूषोत्तम प्रधान, गोकुल बेहेरा, नीतेश सांदल, रेशम प्रधान आदि ने बताया कि सरपंच पति एवं जनपद कर्मचारियों की शिकायत उच्चाधिकारीयों से की जावेगी।