jagrti yuva manch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
jagrti yuva manch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 जून 2014

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर
जागरूकता कार्यक्रम एवं शरबत वितरण
सरायपाली। जाग्रत युवा मंच के द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर ईदगाह मार्के ट के समीप आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं शरबत वितरण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने आम जनता को रक्तदान करने के फायदे बतलाये। विदित हो कि सरायपाली क्षेत्र में ब्लड कॉल सेंटर का सफल संचालन किया जा रहा है जिसमें सरायपाली के अनेक रक्तदाताओं के सहयोग से रक्त मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता है। समिति के कार्यकर्त्ता अधिक से अधिक रक्तदाताओं को अपने साथ जोड़ने में लगे हुए हैं।